कोचिंग के नाम पर बच्चों की भीड़, बैठने तक की व्यवस्था नहीं! पथरिया में उठे सवाल
पथरिया में सुबह 6 बजे शासकीय शिक्षकों द्वारा कोचिंग के नाम पर बच्चों को बुलाने का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी के बावजूद बैठने और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कोचिंग सेंटरों के रजिस्ट्रेशन और निगरानी पर भी सवाल हैं। एसडीएम ने शिक्षा विभाग की टीम से जांच कराने की बात कही।
Prabal Soni
4 Sep 2026


























