MP News:मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस
मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी और डिमेंशिया से जूझ रहे बशीर बद्र के जाने से उर्दू अदब और गजल की दुनिया में गहरा शून्य पैदा हो गया है। उन्हें पद्मश्री और साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था। उनकी शायरी की सादगी, संवेदनाएं और यादगार शेर आने वाली पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
Rohit Sharma
29 May 2026



























