CG NEWS:रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने संभाला मोर्चा
रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में मंगलवार सुबह आग लगने की घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को अन्य सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू
Prem
28 Jul 2026



























