मप्र में GIS-2027 से पहले आएगी एक्सप्लोरेशन पॉलिसी, कहां कितना हीरा, सोना, कोयला और अन्य मिनरल, तैयार होगा वैज्ञानिक डाटा
मध्यप्रदेश सरकार GIS-2027 से पहले नई एक्सप्लोरेशन पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत खनिजों की खोज का दायरा मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर पूरे प्रदेश तक किया जाएगा। सरकार खनिजों की मात्रा, गुणवत्ता और भंडार का वैज्ञानिक डाटा तैयार करेगी। नीलामी से पहले कंपनियों को पूरी जानकारी और जरूरी अनुमतियां उपलब्ध कराने से निवेश बढ़ने तथा राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है।
Naresh Bhagoria
15 Nov 2026

























