Punjab:सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक, स्टाफ से विवाद के बाद टूटा गेट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
पंजाब के मोगा जिले के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार शाम अचानक हंगामा खड़ा हो गया। इलाज करा रहे कई युवकों ने स्टाफ के साथ बहस के बाद मारपीट और धक्का मुक्की की। इसके बाद उन्होंने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और वहां से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फरार युवकों की तलाश तेज कर दी है।
Aditi Rawat
21 May 2026



























