रहस्यमयी मौत!राजगीर में दिगंबर जैन धर्मशाला के कमरे से चार शव मिले, बेंगलुरु से घूमने आए थे
राजगीर की दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। सभी बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आत्महत्या की आशंका है, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
Shivani Gupta
6 Feb 2026


























