SC में आवारा कुत्तों पर तीसरे दिन भी सुनवाई :सिंघवी बोले- नियम पहले से हैं, कोर्ट दखल न दे
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एबीसी नियम और कानून पहले से मौजूद हैं, ऐसे में अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। माइक्रो-चिप, अस्पतालों में कुत्तों की एंट्री, महिलाओं पर हमले और इंसान-पशु संतुलन पर कोर्ट में तीखी बहस हुई। अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।
Manisha Dhanwani
9 Jan 2026



























