दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट में देरी पर एक्शन! उपभोक्ता आयोग बोला-सेवा में कमी ,एयरलाइन यात्री को देगी ₹20 हजार हर्जाना
इंदौर में उपभोक्ता आयोग ने दिल्ली-इंदौर एलायंस एयर फ्लाइट में साढ़े चार घंटे की देरी और यात्री को भोजन व ठहरने की सुविधा नहीं देने को सेवा में कमी माना। हाईकोर्ट अधिवक्ता अपूर्वा शुक्ला की शिकायत पर आयोग ने एयरलाइन को मानसिक परेशानी के एवज में 20 हजार रुपये का मुआवजा 60 दिन में देने का आदेश दिया।
Hemant Nagle
27 Oct 2026

























