LPG Supply:एलपीजी सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटीं, अब आसानी से मिलेंगे सिलेंडर
केंद्र सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी सप्लाई पर लागू सभी सेक्टरवार पाबंदियां हटा दी हैं, जिससे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बल्क एलपीजी सप्लाई को भी संकट से पहले की खपत के 50 प्रतिशत स्तर तक बहाल कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले का घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
Rohit Sharma
25 Jun 2026



























