MP News:कॉलोनी विकास नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्ती; नगरीय प्रशासन विभाग से मिलेंगे लाइसेंस
मध्यप्रदेश सरकार कॉलोनी विकास नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत शहर, गांव और छावनी क्षेत्रों में कॉलोनी विकास के लिए लगभग समान नियम लागू होंगे। सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए 60 दिन में लाइसेंस और अनुमतियां देने की व्यवस्था करने जा रही है। वहीं अवैध और अनाधिकृत कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना और जेल का प्रावधान भी रखा गया है।
Rohit Sharma
28 May 2026



























