Raipur News:भाठागांव बस स्टैंड से 16 मासूमों को बाहर ले जाने की कोशिश नाकाम, दुर्ग में SJPU ने किया रेस्क्यू, कथित नियोक्ता हिरासत में,
रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से 16 नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर बाल श्रम के लिए राज्य से बाहर ले जाने की आशंका पर छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बुधवार शाम आयोग की हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि कुछ बच्चों को बस के जरिए संदिग्ध परिस्थितियों में बाहर भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन और एसजेपीयू को सक्रिय किया। अधिकारियों को आशंका थी कि बस राजनांदगांव मार्ग से
PREM
6 Aug 2026




























