विदिशा में झाड़ियों में मिली मासूम, दूध की बोतल मुंह में लगाकर छोड़ गई मां; एसपी रोहित काशवानी ने दिखाई इंसानियत

मध्य प्रदेश के विदिशा में जैन कॉलेज के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली। एनसीसी छात्राओं की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी रोहित काशवानी ने बच्ची को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है और पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
विदिशा में झाड़ियों में मिली मासूम, दूध की बोतल मुंह में लगाकर छोड़ गई मां; एसपी रोहित काशवानी ने दिखाई इंसानियत
मासूम को झाड़ियों में छोड़कर चली गई मां

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जैन कॉलेज के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची के मुंह में दूध की बोतल लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

जैन कॉलेज के पास झाड़ियों में मिली मासूम

जानकारी के मुताबिक, विदिशा के जैन कॉलेज और डीएफओ कार्यालय के पास से एनसीसी की कुछ छात्राएं गुजर रही थीं। तभी उन्हें झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। छात्राओं ने पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी थी। इसके बाद छात्राओं ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

एसपी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया जिला अस्पताल

इसी दौरान वहां से गुजर रहे विदिशा के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना देर किए नवजात को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का वजन करीब 1.6 किलोग्राम है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर और स्वस्थ है।

Breaking News

बच्ची को फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है।

नहीं मिले परिजन तो शिशु गृह भेजी जाएगी बच्ची

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची किसकी है। अगर परिजनों की पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार बच्ची को शिशु गृह भेजा जाएगा। फिलहाल, पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts