राजनांदगांव: मिट्टी के रावण का सिर काटकर निभाई जाती है परंपरा..छुईखदान में 300 साल से तलवार से होता है दशानन वध
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित ऐतिहासिक नगरी छुईखदान में विजयादशमी पर रावण दहन के बजाय मिट्टी से बने विशालकाय रावण का तलवार से सिर काटा जाता है। करीब 250 से 300 साल पुरानी इस परंपरा में राजपरिवार शाही सवारी के साथ रावणभाठा पहुंचकर धार्मिक विधि-विधान से रावण वध करता है। मान्यता के अनुसार, रावण की मिट्टी को शुभ और समृद्धि का प्रतीक मानकर लोग घर ले जाते हैं।
Naresh Bhagoria
20 Oct 2026

























