PU Special :इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नए स्टाफ के लिए पहली बार बदला ट्रेनिंग मॉड्यूल, वेबकास्टिंग और कानूनी ट्रेनिंग से प्रोसेस में आएगी तेजी

आयकर विभाग मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और नागपुर रीजन के नए कर्मचारियों के लिए नए आयकर कानून पर केंद्रित छह सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में नियुक्त 500 ऑफिस सुपरिंटेंडेंट और कुछ इंस्पेक्टरों को डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन प्रशिक्षण और विभिन्न कानूनों की बारीकियां सिखाई जाएंगी। दीपावली के बाद 11-12 नवंबर से प्रशिक्षण शुरू होने की संभावना है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नए स्टाफ के लिए पहली बार बदला ट्रेनिंग मॉड्यूल, वेबकास्टिंग और कानूनी ट्रेनिंग से प्रोसेस में आएगी तेजी

राजीव सोनी, भोपाल। आयकर विभाग ने अपने नई भर्ती के स्टाफ के लिए पहली बार नए आयकर कानून के साथ 6 सप्ताह की विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए विभाग ने 500 ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट की भर्ती की है। इनके साथ ही कुछ इंस्पेक्टरों की भी नियुक्ति हुई है। विभाग ने इनके कौशल विकास और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विशेष मॉड्यूल पर ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नए स्टाफ को पारंपरिक आयकर कानून के साथ ही एक विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल के तहत तैयार किया जा रहा है। मप्र-छग के साथ-साथ नागपुर रीजन के सभी नए स्टाफ शामिल होंगे। इस बार की ट्रेनिंग रूटीन से हटकर होगी। नए आयकर कानून 2025 के आने के बाद विभाग की पूरी कार्यप्रणाली बदल गई है, इसलिए फोकस नए कानून पर होगा।

विभागीय कामकाज में आएगी तेजी

आयकर विभाग में इन ऑफिस सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टरों के आने से असेसमेंट, अपील और जांच के मामलों में तेजी आने की उम्मीद है। दीपावली के बाद संभावत: 11-12 नवंबर से इनकी ट्रेनिंग शुरू होगी। ट्रेनिंग में ऑनलाइन वेबकास्टिंग का उपयोग किया जाएगा, ताकि तकनीक के माध्यम से नए स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली में प्रशिक्षित किया जा सके। विभाग के सीनियर अधिकारी और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे।

ये भी पढ़ें: PU Special : इनकम टैक्स ऑफिसर मैदानी स्टाफ को सिखा रहे टैक्स चोरी पकड़ने का हुनर, मप्र, छत्तीसगढ़ और नागपुर के इंस्पेक्टर्स की होगी ट्रेनिंग

स्टाफ को सिखाएंगे कानूनी बारीकियां

आयकर विभाग ने पहली बार ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट पद पर 6500 से अधिक सीधी भर्ती की हैं। अभी तक ये पद विभागीय पदोन्नति के जरिए भरे जाते थे। इनमें से 500 लोगों के स्टाफ को मप्र-छग में पोस्टिंग दी गई है। हाल ही में इन सभी ने विभाग में जॉइनिंग दी है। इन्हें नए आयकर कानून से लेकर हिंदू मैरिज एक्ट से लेकर, सीआरपीसी और कांट्रेक्ट एक्ट आदि की बारीकियां सिखाई जाएंगीं।

डिजिटल और कानूनी प्रशिक्षण देंगे

इस बारे में एडिशनल डायरेक्टर जनरल एनएडीटी रीजनल कैंपस भोपाल राजकुमार घोष ने बताया कि नए स्टाफ के लिए विभाग ने ट्रेनिंग का मॉड्यूल बदला है। इन्हें 6 सप्ताह के दौरान नए आयकर कानून, डिजिटल ट्रेनिंग, ऑनलाइन वेब कॉस्टिंग, आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल के अलावा कानूनी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरी से लेकर विदेश भेजे पैसे तक…बॉलीवुड के इन नामचीन कलाकारों पर इनकम टैक्स का छापा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts