Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में रावण दहन से पहले हादसा, शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग

इंदौर के इन्द्रपुरी में रावण दहन से पहले शॉर्ट सर्किट के कारण रावण के पुतले में आग लग गई। पुतला जलकर खाक हो गया, जिसके बाद नया पुतला बनाने का काम शुरू किया गया।
इंदौर में रावण दहन से पहले हादसा, शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग
इंदौर में रावण दहन से पहले हादसा

इंदौर। शहर के इन्द्रपुरी इलाके में रावण दहन से पहले रावण के पुतले में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि रावण का पुतला जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

आग लगते ही फूटने लगे पटाखे

जानकारी के अनुसार रावण के पुतले में आग लगने के बाद उसमें लगे पटाखे अचानक फूटने लगे। पटाखों की आवाज सुनकर इलाके के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां और 20 टैंकर मौके पर

विधायक मधु वर्मा की टीम कराती है रावण दहन

इन्द्रपुरी इलाके में विधायक मधु वर्मा की टीम की ओर से रावण दहन का आयोजन किया जाता है। पुतले के जल जाने के बाद आयोजन को लेकर चुनौती खड़ी हो गई। रावण का पुतला जलकर खाक होने के बाद आयोजकों ने तेजी से नया पुतला तैयार करने का काम शुरू कर दिया।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts