Kanker:कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया
कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम कोकपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मादा भालू के दो शावक सड़क किनारे बने करीब 7 फीट गहरे पुराने सेप्टिक टैंक में गिर गए। दोनों शावकों के गड्ढे में फंस जाने के बाद मादा भालू उन्हें बाहर निकालने की लगातार कोशिश करती रही, लेकिन गड्ढा अधिक गहरा होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी। बच्चों को मुसीबत में देखकर मादा भालू आसपास के इलाके में घूमती रही। सुबह मॉर्निंग वॉक और खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों का सामना जब मादा भालू से हुआ तो उसने उन्हें दौड़ा दिया। अचानक भालू के
PREM
18 Aug 2026



























