भाजपा ने 'सेवा दूतों' के हवाले की विधानसभा सीटें, प्रभारियों से मांगा मैदानी फीडबैक
मप्र भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियां शुरू करते हुए अप्रैल 2027 में सेवा दूत अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक पदाधिकारी या कार्यकर्ता को दूसरे जिले में 25 दिन के लिए भेजा जाएगा। वह संगठन की गतिविधियों और जनता के बीच पहुंच का आकलन कर रिपोर्ट सौंपेगा। साथ ही जिलों में रिक्त संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियों के लिए तीन-चार नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
Naresh Bhagoria
18 Nov 2026
































