CG NEWS: NEET Re-Exam के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम: रायपुर-दुर्ग स्टेशन पर TV स्क्रीन से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी
NEET Re-Exam 2026 के मद्देनजर रायपुर रेल मंडल ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किफायती दरों पर भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
PREM
21 Jun 2026


























