CG NEWS:महिला किसान बनेंगी ड्रोन पायलट: CM साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ को दिखाई हरी झंडी, खेती में तकनीक और मातृशक्ति का संगम
छत्तीसगढ़ सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के विस्तार और महिला किसानों के सशक्तिकरण को लेकर लगातार नई पहल कर रही है। इसी दिशा में ‘ड्रोन दीदी अभियान’ एक महत्वपूर्ण कदम बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर से महिला किसानों के 5 सदस्यीय दल को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक का समावेश समय की आवश्यकता है। ड्रोन तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और लाभकारी बना
PREM
21 Jun 2026



























