बुरहानपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, मां-बेटे समेत तीन पर केस
बुरहानपुर के प्रतापपुरा क्षेत्र में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शिकारपुरा थाना पुलिस ने बोरवाड़ी स्थित एक मकान में दबिश देकर मां-बेटे और एक ग्राहक के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध सामग्री बरामद की और महिलाओं के बयान दर्ज किए।
Banwari Metkar
11 Aug 2026


























