Kuno National Park:MP में फिर गूंजेगी चीते की दहाड़, बोत्सवाना से भारत आए 8 अफ्रीकी चीते
बोत्सवाना ने भारत को 8 अफ्रीकी चीते सौंपे हैं, जिनमें 6 मादा और 2 नर शामिल हैं। ये चीते सबसे पहले श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क लाए जाएंगे, जहां उनका स्वागत और देखभाल की जाएगी, इसके बाद इन्हें स्थायी निवास स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। यह भारत में चल रहे प्रोजेक्ट चीता का तीसरा चरण है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।
Aditi Rawat
15 Nov 2025

























