Raipur News:45 करोड़ निवेश का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, 'ब्लैक मनी वॉश' गैंग की दो महिला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय 'वॉश एंड वॉश (Wash & Wash)' ब्लैक मनी स्कैम का खुलासा किया है। मामले में नागपुर से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने रायपुर के कारोबारी उमेश कुमार सिन्हा को 45 करोड़ रुपए का निवेश दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख रुपए की ठगी की। पीड़ित की कंपनी को नए प्लांट के लिए निवेश की जरूरत थी। इसी दौरान आरोपियों ने खुद को बड़े अधिकारियों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते हुए विश्वास में लिया। चेन्नई और नागपुर
PREM
4 Aug 2026



























