पथरिया में लूट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, बाइक सवार से लूटपाट
पथरिया थाना क्षेत्र में बीते दिन पूर्व लूट की घटना के मामले में आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे भीतर गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बुधवार सुबह लूट की घटना का मुख्य आरोपी भोला आदिवासी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घंटों आरोपी की तलाश करने के लिए जगह-जगह तलाश की और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रही।
Prabal Soni
9 Sep 2026


























