Raipur News: स्वतंत्रता दिवस 2026: राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण में चमकी बस्तर की संस्कृति, 'झिटकू-मिटकी' लोकगाथा को मिला राष्ट्रीय सम्मान
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिष्ठित 'एट होम' निमंत्रण पत्र में इस बार छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति को विशेष सम्मान मिला है। निमंत्रण पत्र में बस्तर की पारंपरिक पिटवा कला और ढोकरा शिल्प से बनी ऐतिहासिक लोकगाथा 'झिटकू-मिटकी' की प्रतीकात्मक आकृति को शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब बस्तर की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रपति भवन के इस प्रतिष्ठित निमंत्रण का हिस्सा बनाया गया है। झिटकू-मिटकी की लोकगाथा लगभग 300 वर्ष पुरानी मानी जाती है। यह केवल
PREM
5 Aug 2026



























