बालाघाट में बच्चों की मौतों पर प्रशासन अलर्ट, 56 स्वास्थ्य टीमें गांवों में कर रहीं निगरानी
बालाघाट के बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की बीमारी और मौतों से चिंता बढ़ गई है। तीन महीनों में 32 बच्चों की मौत सामने आई है। प्रशासन ने मीजल्स, मलेरिया, उल्टी-दस्त और कुपोषण समेत कई कारण बताए हैं। 37 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और 56 स्वास्थ्य टीमें प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी कर रही हैं।
Sanjay Tiwari
19 Sep 2026


























