छिंदवाड़ा के अजनिया में जंगली सूअरों का आतंक, मक्का-मूंगफली की फसलें बर्बाद होने से किसान चिंतित
छिंदवाड़ा के अजनिया क्षेत्र में पिछले 8 से 10 दिनों से जंगली सूअरों के झुंड खेतों में घुसकर मक्का और मूंगफली की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के मुताबिक फसल तैयार होने से पहले ही बड़ा नुकसान हो गया है। वन और राजस्व विभाग ने खेतों का निरीक्षण करने की बात कही है। किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग की है।
Shyam Sahu
28 Aug 2026


























