Air India :न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट आयरलैंड डायवर्ट, तकनीकी खराबी की आशंका
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI102 को संदिग्ध तकनीकी खराबी की आशंका के चलते आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। एयरलाइन के मुताबिक सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। विमान की लैंडिंग के बाद विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
16 Mar 2026

























