मुंबई को मिलेंगी 238 एसी लोकल ट्रेन; सफर होगा आसान, 2027 से बढ़ जाएगी सुविधा
केंद्र सरकार ने मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के लिए 238 नई AC लोकल ट्रेनों को मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तीन कोच फैक्ट्रियां मिलकर ट्रेनें बनाएंगी। पहली नई AC लोकल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। इससे भीड़ कम करने और यात्रियों को आरामदायक सफर देने में मदद मिलेगी।
Naresh Bhagoria
13 Aug 2026


























