भोपाल का मास्टर प्लान लागू कराने के लिए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुरू किया 31 घंटे का उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
राजधानी भोपाल का मास्टर प्लान लागू करने के लिए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने 31 घंटे का उपवास शुरू किया है। शर्मा ने कहा कि आखिरी मास्टर प्लान दिग्विजय सिंह सरकार में 1995 में लागू हुआ था। उसके 10 साल बाद मास्टर प्लान आना चाहिए था लेकिन नहीं आया। इसके बाद कमलनाथ सरकार में 6-7 मार्च 2020 में मास्टर प्लान का प्रारूप प्रस्तुत किया गया था,लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने उसे लागू नहीं किया।
Naresh Bhagoria
11 Sep 2026

























