लखनऊ एयरपोर्ट के पास 3 मंजिला कैंप में लगी आग, मजदूरों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर मजदूरों के तीन मंजिला अस्थायी कैंप में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। PVC पैनल से बने 33 कमरों वाले कैंप में करीब 300 मजदूर रहते थे। हादसे में दो मजदूर घायल हुए। दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
Dolly Wasvani
6 Oct 2026
































