15 करोड़ हर महीने... बिजली कौन जला रहा, निगम को ही नहीं पता!
इंदौर नगर निगम के करीब 8 हजार बिजली कनेक्शनों का सत्यापन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, जबकि हर महीने लगभग 15 करोड़ रुपये का बिजली बिल चुकाया जा रहा है। अब निगम ने विभागवार जांच शुरू कर दी है ताकि फर्जी, निष्क्रिय या निजी उपयोग में चल रहे कनेक्शनों का पता लगाया जा सके।
Hemant Nagle
8 Jul 2026



























