भोपाल मेट्रो का निर्माण बना लोगों की परेशानी, 21 किमी कॉरिडोर पर जाम; लोगों ने लगाए बैनर ‘हमें नहीं चाहिए मेट्रो स्टेशन’
राजधानी भोपाल का सबसे महत्वाकांक्षी मेट्रो प्रोजेक्ट शहर को भविष्य की रफ्तार देने के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन फिलहाल इसी परियोजना ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी है।ऑरेंज और ब्लू लाइन के निर्माणाधीन कॉरिडोर पर सड़कें संकरी होने, बैरिकेडिंग, गड्ढों और जलभराव से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीपुल्स समाचार की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि कई जगह सफर का समय कई गुना बढ़ गया है।
Rohit Sharma
13 Jul 2026

























