PlayBreaking News

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची तब्बू, पर्सेनैलिटी राइट्स मामले में दायर की याचिका, कल होगी सुनवाई

तब्बू की यह याचिका ऐसे समय आई है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है। कई मामलों में मशहूर हस्तियों की तस्वीर, आवाज और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन और नकली वीडियो बनाए जा रहे हैं।
Follow on Google News
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची तब्बू, पर्सेनैलिटी राइट्स मामले में दायर की याचिका, कल होगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची तब्बू

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर, चेहरे, आवाज और पहचान से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल न किया जाए। एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी पहचान का गलत तरीके से उपयोग रोका जाना चाहिए।

कोर्ट ने संशोधित दस्तावेज दाखिल करने को कहा

इस मामले की सुनवाई जस्टिस ज्योति सिंह की एकल पीठ के सामने हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका में शामिल पक्षकारों की जानकारी से जुड़ी कुछ तकनीकी कमियों की ओर ध्यान दिलाया। अदालत ने कहा कि सभी पक्षों का विवरण स्पष्ट और सही होना जरूरी है, ताकि मामले की सुनवाई ठीक से हो सके। इसके बाद तब्बू की ओर से पेश वरिष्ठ वकील स्वाति सुकुमार को संशोधित मेमो ऑफ पार्टीज दाखिल करने का निर्देश दिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।

यह भी पढ़ें: 'गजनी' फेम प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन, आमिर खान सहित लगान की टीम ने दी अंतिम विदाई

AI और डीपफेक के दौर में बढ़ी चिंता

तब्बू की यह याचिका ऐसे समय आई है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है। कई मामलों में मशहूर हस्तियों की तस्वीर, आवाज और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन और नकली वीडियो बनाए जा रहे हैं। सेलेब्रिटीज का कहना है कि इससे उनकी छवि और ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंचता है। इसलिए वे अदालत से अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Breaking News

पहले भी कई सितारे पहुंच चुके हैं कोर्ट

तब्बू से पहले भी कई बड़े कलाकार इस तरह के मामलों में अदालत का रुख कर चुके हैं। इनमें अरिजीत सिंह, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी ने भी बिना अनुमति अपने नाम, तस्वीर और पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म और AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा लगातार गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में तब्बू की याचिका को भी इस दिशा में एक अहम कानूनी कदम माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts