PlayBreaking News

स्वर्ण जयंती पार्क फिर हुआ बंद : तेंदुए की सर्चिंग जारी रहेगी, 2 दिन ही सैर कर पाए लोग

Follow on Google News
भोपाल। राजधानी के स्वर्ण जयंती पार्क में लोगों की एंट्री फिर बंद कर दी गई है। गुरुवार को फिर से तेंदुआ देखा गया था। जिसके चलते 2 दिन बाद ही पार्क बंद कर दिया गया है। लोगों को शुक्रवार शाम पार्क में प्रवेश नहीं दिया गया। तेंदुए की सर्चिंग जारी रहेगी। ये भी पढ़ें: हेयर स्टाइलिस्ट के थूकने पर हंगामा: विधायक आकाश ने अधिकारियों से कहा- 48 घंटे में बंद करें जावेद हबीब के सैलून

पेड़ पर दिखा था तेंदुआ

दरअसल, गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को तेंदुआ एक पेड़ पर दिखा। पास में ही एक मरा हुआ सुअर भी देखा। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कि तेंदुए ने इसका शिकार किया हो। इसके बाद लोग पार्क से बाहर निकल गए। वहीं सीपीए के कंजर्वेटर हरि शंकर मिश्रा का कहना है कि हम दोबारा से इसकी जांच कराएंगे। फिलहाल लोगों के घूमने के लिए पार्क बंद कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: PM की सुरक्षा में चूक पर घमाशान जारी: प्रदेशभर में बीजेपी का प्रदर्शन, मौन धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंत्री

6 जनवरी को खोला था पार्क

बता दें कि पार्क में तेंदुए का मूवमेंट 24 दिसंबर को देखा गया था। तभी से वन विभाग और सीपीएम (राजधानी परियोजना प्रशासन) की टीमें पार्क में सर्चिंग कर रही थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए न सिर्फ पिंजरा लगाया गया, बल्कि दिन में थाली-ढोल और रात में पटाखे फोड़े गए। हालांकि, 7 दिन से तेंदुए का पार्क में कोई भी मूवमेंट नहीं दिखा। इसके चलते ही 6 जनवरी को पार्क को लोगों की सैर के लिए फिर से खोलने का निर्णय ले लिया गया था, लेकिन अब फिर से तेंदुए का मूवमेंट सामने आया है। ये भी पढ़ें: MP में बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गृह मंत्री बोले- ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, किसान घबराएं नहीं उनके साथ है सरकार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts