Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM की सुरक्षा में चूक पर घमाशान जारी: प्रदेशभर में बीजेपी का प्रदर्शन, मौन धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंत्री

भोपाल। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। आज भोपाल में कुशाभाई कनवेंशन सेंटर के पास गांधी प्रतिमा के सामने मंत्रियों ने धरना दिया। वहीं झाबुआ में प्रदेश अध्यक्ष मौन धरने पर बैठे। ये भी पढ़ें: MP में बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गृह मंत्री बोले- ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, किसान घबराएं नहीं उनके साथ है सरकार https://twitter.com/BJP4MP/status/1479404982671536130

गांधी प्रतिमा के सामने दिया मौन धरना

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में भाजपा ने मौन धरनों का एलान किया गया था। भोपाल में पुरानी विधानसभा कुशाभाऊ कनवेंशन सेंटर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शिवराज सरकार के मंत्रीगणों के नेतृत्व में मौन धरना दिया गया। मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, प्रभूराम चौधरी, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता, विधायक कृष्णा गौर व विष्णु खत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री भगवानदास सबनानी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा आदि इस मौन धरने में शामिल हुए। इसी तरह झाबुआ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौन धरने में शामिल हुए। https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1479405908031463427

महामृत्युंजय जाप और मशाल जुलूस निकाले

पीएम काफिले की तस्वीरें सामने आने के बाद सीएम शिवराज ने वीडियो में बयान देकर कांग्रेस पर हमला बोला था और इसके बाद गुरुवार को महामृत्युंजय जाप किए गए। महाकाल मंदिर में वीडी शर्मा तो भोपाल के गुफा मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामृत्युंजय जाप कर मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद गुरुवार शाम को मशाल जुलूस निकाले गए। अब 10 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का कार्यक्रम पार्टी ने जिलों को दिया है। ये भी पढ़ें: अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलें तबाह: कमलनाथ ने की किसानों को मुआवजा देने की मांग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts