PlayBreaking News

MP में बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गृह मंत्री बोले- ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, किसान घबराएं नहीं उनके साथ है सरकार

Follow on Google News
भोपाल। प्रदेश में कोरोना के केस निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने और सख्ती करेंगे। अब बिना मास्क के एमपी में पेट्रोल -डीजल नहीं दिया जाएगा। लॉकडाउन या कर्फ्यू जैसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ये भी पढ़ें: MP में बदला मौसम का मिजाज: भोपाल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश, 10 जनवरी के बाद बढ़ सकती है ठंड https://twitter.com/drnarottammisra/status/1479330888152281090

मास्क नहीं लगाने पर वसूला जाएगा जुर्माना

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, प्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ मास्क नहीं लगाने पर सख्ती से जुर्माना वसूला जाएगा। ये भी पढ़ें: गोहद में ट्रक और बस की भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर की मौत; 2 गंभीर घायल

लॉकडाउन या कर्फ्यू का कोई विचार नहीं

प्रदेश में अभी लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने का कोई विचार नहीं है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव गृह विभाग के पास विचाराधीन है। कोरोना की तीसरी लहर की परिस्थितियां पहली और दूसरी लहर से थोड़ा अलग हैं। अधिकांश लोगों को वैक्सीन लगी होने से संक्रमित तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1479341565570994177

फसल के नुकसान का होगा आकलन

प्रदेश में कई जिलों में बेमौसम अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान के आकलन के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दे दिए गए हैं। किसान भाई घबराएं नहीं सरकार उनके साथ खड़ी है। ये भी पढ़ें: MP में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक : 24 घंटे में 1320 नए केस, इंदौर और भोपाल में बिगड़े हालात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts