Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छठ महोत्सव 2025 :भोपाल में दिखी बिहार की लोक संस्कृति, मॉडल्स ने पारंपरिक वेशभूषा में किया रैंपवॉक

भोपाल में ‘छठ महोत्सव सीजन 2’ में दिखा पारंपरिक परिधानों, ठेकुआ की खुशबू और समृद्ध संस्कृति का अद्भुत संगम। आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में मॉडल्स ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंपवॉक किया।
भोपाल में दिखी बिहार की लोक संस्कृति, मॉडल्स ने पारंपरिक वेशभूषा में किया रैंपवॉक
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम बिहार की लोक संस्कृति और परंपराओं की छटा बिखर गई। सूत्रधार (SKJS) संस्था द्वारा आयोजित ‘छठ महोत्सव सीजन 2’ में श्रद्धा, संस्कृति और उत्सव का रंग एक साथ देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन बावड़िया कलां स्थित कंट्री साइड कल्चर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

    Uploaded media

    बिहार परिधान उत्सव बना आकर्षण का केंद्र

    कार्यक्रम की मुख्य विशेषता ‘बिहार परिधान उत्सव’ रही, जिसमें मॉडल्स और प्रतिभागियों ने बिहार की पारंपरिक वेशभूषा में रैंपवॉक कर संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक साड़ियों और आभूषणों में सजी महिलाओं ने छठ पर्व की आस्था और सौंदर्य दोनों को मंच पर साकार किया। कार्यक्रम स्थल पर एक सांकेतिक घाट भी बनाया गया था, जहां प्रतिभागियों ने सूप (छठ पूजा की टोकरी) लेकर सूर्य उपासना की प्रतीकात्मक प्रस्तुति दी।

    Uploaded media

    छठ के स्वाद से महका आयोजन स्थल

    कार्यक्रम में बिहार की पारंपरिक मिठाई ठेकुआ सहित कई छठ विशेष व्यंजन और प्रसाद परोसे गए। आगंतुकों ने इन पारंपरिक स्वादों का आनंद उठाया। इसके साथ ही लाइव सिंगिंग और पारंपरिक खेलों ने माहौल को और उत्सवमय बना दिया।

    Shorts
    Uploaded media

    पारंपरिक वेशभूषा ने बढ़ाई शोभा

    कार्यक्रम में पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर रुचि विजयवर्गीय, पीपुल्स यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मेघा विजयवर्गीय, हरिओम जाठिया, राजकुमारी श्रीवास्तव और मेघा परमार समेत शहर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। इन सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर बिहार की संस्कृति को सलाम किया।

    Uploaded media

    संस्कृति जोड़ती है, बांटती नहीं : प्रीति खरे

    सूत्रधार संस्था की अध्यक्ष प्रीति खरे ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि राज्यों की विविध परंपराओं को समझना और जोड़ना है। हमारा उद्देश्य है कि अलग-अलग राज्यों की परंपराएं यहां समझी जाएं, अपनाई जाएं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ें। छठ महोत्सव पूर्वांचल में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। जो बिहार से नहीं हैं, वे इस पर्व का महत्व कम जानते हैं। इसलिए हमने इसे सबके सामने लाने का प्रयास किया है।

    Uploaded media

    एकता और संस्कृति का सुंदर संगम

    छठ महोत्सव सीजन 2 ने न केवल बिहार की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया, बल्कि संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संगम का संदेश भी दिया। इस आयोजन के माध्यम से सूत्रधार संस्था ने एक बार फिर यह साबित किया कि संस्कृति लोगों को जोड़ती है, सीमाएँ नहीं बनाती।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts