Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Balochistan-internet Suspended:बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक, 24 घंटे ब्लैकआउट का जारी किया गया आदेश, जनता में बढ़ा गुस्सा

बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक, 24 घंटे ब्लैकआउट का जारी किया गया आदेश, जनता में बढ़ा गुस्सा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और 24 घंटे के लिए ब्लैकआउट का निर्देश दिया गया है। दरअसल बलूचिस्तान सरकार ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को असामान्य और गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। सरकार का मानना है कि यह निर्णय ‘गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थति’ को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    बलूचिस्तान सरकार ने भेजा था पत्र

    पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को भेजे गए एक पत्र में, बलूचिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित करने का आदेशजारी किया। बलूचिस्तान शासन ने अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को 31 अक्टूबर को क्वेटा में 3जी/4जी इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए सस्पेंड करने का निर्देश दिया जाए।

    पत्र में आगे यह भी कहा गया कि लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े और खतरे की आशंकाओं को देखते हुए क्वेटा जिले में 3जी और 4जी सेवाओं को बंद करना जरूरी है।

    अगस्त में बंद हो चुकी इंटरनेट सेवाएं

    यह पहला मौका नहीं है जब क्वेटा में इंटरनेट सर्विस बंद की गई, इससे पहले अगस्त 2025 में भी इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिससे बलूचिस्तान में शिक्षा, ऑनलाइन बिजनेस और मीडिया रिपोर्टिंग में काफी परेशानियां आई थीं। अधिकारियों ने कहा था कि यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिशों पर, खासकर पाकिस्तान में राष्ट्रीय दिवस समारोहों के आसपास बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया था। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों, व्यवसायियों, पत्रकारों और मानवाधिकार संगठनों ने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की थी। ऑनलाइन कक्षाओं में जुड़े छात्रों ने कहा था कि वे डिस्कशन में शामिल नहीं हो पा रहे थे और न ही असाइनमेंट जमा कर पा रहे थे। ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर थी, जहां छात्रों के पास पहले से ही सीमित शैक्षिक संसाधन हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts