भोपाल में युवाओं के लिए सुनहरा मौका :सक्सेस स्टेयर्स ग्रुप ने आयोजित किया 6वां जॉब फेयर, 50 से ज्यादा कंपनियों ने दी रोजगार की सौगात

सक्सेस स्टेयर्स ग्रुप ने 50 से अधिक कंपनियों के साथ छठे जॉब फेयर का आयोजन कर रोजगार के अवसर प्रदान किए। युवाओं के लिए रोजगार और करियर मार्गदर्शन का सुनहरा अवसर, 5000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए।
सक्सेस स्टेयर्स ग्रुप ने आयोजित किया 6वां जॉब फेयर, 50 से ज्यादा कंपनियों ने दी रोजगार की सौगात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल में युवाओं के लिए करियर बनाने का शानदार मौका मिला। गुरुवार को श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में सक्सेस स्टेयर्स ग्रुप ऑफ कंपनी ने अपनी 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6वां सक्सेस जॉब फेयर आयोजित किया। इस मेगा इवेंट में देशभर की 50 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर गाइडेंस भी दिया।

    5 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन 

    जॉब फेयर में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। आयोजन में 5 हजार से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 3 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने मौके पर पहुंचकर कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सक्सेस स्टेयर्स ग्रुप ऑफ कंपनी के सीईओ कुलदीप चौधरी ने बताया कि अब तक 300 से 500 युवाओं को कंफर्मेशन लेटर भी जारी किए जा चुके हैं। कई कंपनियों ने मौके पर ही इंटरव्यू लेकर अच्छे पैकेज पर चयन किया।

    चौधरी ने कहा कि हमारा मकसद युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर की दिशा दिखाना है। इस जॉब फेयर में कई मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल हुईं, जिससे युवाओं को बेहतरीन अवसर मिले हैं।

    मशरूम वर्ल्ड ग्रुप ने दिया यंग टैलेंट को मौका

    जॉब फेयर में मशरूम वर्ल्ड ग्रुप जैसी अग्रणी कंपनियों ने भी भाग लिया, जो खासकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। कंपनी की प्रतिनिधि जया प्रशांत जैन ने बताया कि ग्रुप विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है और नए टैलेंट को अवसर देना उनकी प्राथमिकता है। जैन ने बताया कि हम यंग टैलेंट पर भरोसा करते हैं। इस जॉब फेयर के जरिए हमें कई योग्य उम्मीदवार मिले हैं, जिन्हें हम अपनी टीम में शामिल करेंगे।

    जॉब सीकर्स और रिक्रूटर्स दोनों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म

    यह जॉब फेयर न सिर्फ छात्रों बल्कि रिक्रूटर्स के लिए भी लाभदायक साबित हुआ। यहां कंपनियों को योग्य उम्मीदवार और युवाओं को नए अवसर मिले। प्रेस्टीज ग्रुप की डॉ. रीनू यादव ने इसे जॉब सीकर्स और जॉब क्रिएटर्स के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म बताया। डॉ. रीनू ने कहा- यह जॉब फेयर स्टूडेंट्स और रिक्रूटर्स दोनों के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है। इससे युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन और उद्योगों को प्रतिभाशाली कर्मचारी मिल रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts