Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

The Taj Story:फैंस का इंतजार हुआ खत्म,परेश रावल की फिल्म हुई रिलीज़

फिल्म में परेश रावल विष्णु दास के किरदार में दिखाई देंगे। इस किरदार के माध्यम से वह ताजमहल के पीछे छुपी सच्चाई को उजागर करने का संकल्प लेते हैं।
फैंस का इंतजार हुआ खत्म,परेश रावल की फिल्म हुई रिलीज़
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    परेश रावल की नई फिल्म ‘The Taj Story’ यह फिल्म ताज महल के इतिहास पर आधारित है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

    मेकर्स ने अपडेट दिया

    फिल्म बनाने वालों ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है: “ताजमहल, मुगल वास्तुकला या भारतीय वास्तुकला?? जब 400 साल पुराने इतिहास को न्याय के तराजू में तौला जाता है।”
    कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया था। दो मिनट के ट्रेलर में फिल्म की कहानी का छोटा सा झलक दिखाया गया, जिसमें ताजमहल को लेकर कुछ सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी हो रहा है और फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कई जगह विरोध भी हुआ है। जाकिर हुसैन इसमें खलनायक (विपरीत भूमिका) में दिखेंगे। इसके अलावा, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

    फिल्म की कहानी

    फिल्म में परेश रावल, विष्णु दास के किरदार में हैं। कहानी में विष्णु यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि ताजमहल के पीछे असली सच क्या है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विष्णु दास ताजमहल को अपना मंदिर मानते हैं। टूरिस्ट उनसे सवाल करते हैं कि क्या यह मकबरा सच में मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था या यह किसी पुराने मंदिर पर बना है। फिर मामला इतना बढ़ जाता है कि यह विवाद अदालत तक पहुँच जाता है। फिल्म में परेश रावल का किरदार ताजमहल की सच्चाई जानने के लिए परीक्षण कराने की मांग करता है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

    Latest Posts