Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की 'Chhichhore' अब इस देश में होगी रिलीज, 100 शहरों की 11,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी फिल्म

2019 में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की कॉमेडी ड्रामा 'छिछोरे' अब चीन में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को चीन के 100 शहरों में करीब 11 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मार्केट में रिलीज होने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी घोषणा दो साल से चल रहे बैन के बाद की गई है।

तरन आर्दश का ट्वीट

भारतीय फिल्म क्रिटिक तरन आर्दश ने यह जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, #Xclusiv... 'CHHICHHORE' अब चीन में रिलीज होने जा रही है। #Chhichhore एक ऐसी फिल्म जिसने करोड़ो लोगों का दिल जीता #BO - 7 जनवरी 2022 को फिल्म चीन में रिलीज कर दी जाएगी। चीन में करStars #SushantSinghRajput and #ShraddhaKapoor. #SajidNadiadwala #NiteshTiwari #FoxStarStudios। [embed]https://twitter.com/taran_adarsh/status/1471013840796073984[/embed]

इन स्टार्स ने निभाए थे अहम किरदार

छिछोरे का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी भी नितेश ने ही लिखी थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलिशेट्टी, वरुण शर्मा, तुषार पांडे, सहर्ष शुक्ला, मोहम्मद समद, गौतम आहूजा और आदर्श गौतम ने अहम किरदार निभाए थे।

2017 में चाइना में रिलीज हुई थी दंगल

नितेश के ही डायरेक्शन में बनी आमिर खान की फिल्म दंगल 2017 में चाइना में रिलीज हुई थी, जिसने करीब 193 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था। ये भी पढ़ें- विजय दिवस: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, स्वर्णिम विजय मशालों के समारोह में लिया भाग

फिल्म को अवार्ड से किया गया सम्मानित

भारत में यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन सात करोड़ रुपए का कारोबार किया था। दो हफ्ते के बाद फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर भारी कमाई की थी। इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी और साजिद नाडियावाला को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था।

फिल्म की कहानी

कॉलेज स्टूडेंट्स पर आधारित फिल्म छिछोरे में उनकी जिंदगी में आए बदलाव दिखाए गए थे। यह फिल्म दो हिस्सों में बंटी हुई थी। जिनमें से एक हिस्से में मिडिल एज के लोग नजर आए। वहीं दूसरे हिस्से में कॉलेज में दोस्तों के ग्रुप को दिखाया गया था। हालांकि, इनमें दोस्ती कॉमन फैक्टर था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts