PlayBreaking News

विजय दिवस: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, स्वर्णिम विजय मशालों के समारोह में लिया भाग

Follow on Google News
देश में 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। शहीदों को देश नमन कर रहा है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 1971 की जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। https://twitter.com/ANI/status/1471348954453266433 ये भी पढ़ें: विजय दिवस: आज से 50 साल पहले भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, 3900 सैनिक हुए थे शहीद [embed]https://twitter.com/ANI/status/1471346654192148484?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1471346654192148484%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Findia-news%2Fvijay-diwas-2021-live-updates-pm-narendra-modi-to-participate-in-ceremony-of-swarnim-vijay-mashaals-at-war-memorial-today-1971-war-significance-of-vijay-diwas[/embed]

पीएम ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

पीएम नरेंद्र मोदी ने 50वें विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें विजय दिवस को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने 'स्वर्णिम विजय मशाल' के सम्मान और स्वागत समारोह में भाग लिया। [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1471326939805741059[/embed]

पीएम मोदी ने शहीदों को किया याद

पीएम मोदी ट्वीट कर बोले, विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैं मुक्तियोद्धाओं, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों द्वारा महान वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ीं और उन्हें हराया। बांग्लादेश में राष्ट्रपति कोविंद की उपस्थिति प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व रखती है। [embed]https://twitter.com/AmitShah/status/1471315433798078468[/embed]

वीर सैनिकों को नमन करता हूं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक 'विजय दिवस' की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं।1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं। [embed]https://twitter.com/rajnathsingh/status/1471304574283575297[/embed]

1971 का युद्ध सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंक के खिलाफ सेना का एक्शन, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts