Ghaziabad News:सूर्या चौहान हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, 25 हजार के इनामी सारिक मेवाती को पुलिस ने किया अरेस्ट

दिल्ली से सटे खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सूर्या चौहान हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, 25 हजार के इनामी सारिक मेवाती को पुलिस ने किया अरेस्ट

सूर्या चौहान हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस ने फरार चल रहे सारिक मेवाती को इंदिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है। 

सारिक पर 25 हजार का ईनाम था घोषित 

घटना के बाद से सारिक मेवाती लगातार पुलिस की पकड़ से दूर था। उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया था और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। जांच एजेंसियां उसके हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थीं। आखिरकार मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। 

ये भी पढ़ें: जून में सर्द रात! 18.6 डिग्री पर पहुंचा इंदौर: नन्हीं बूंदों ने हराई नौतपा की तपिश

इंदिरापुरम अंडरपास के पास हुई गिरफ्तारी

बुधवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी क्षेत्र में घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी है। 

पूछताछ में अपराध किया स्वीकार 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सारिक मेवाती ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सूर्या चौहान को मारा था। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना की पूरी साजिश कैसे रची गई थी। साथ ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: 2047 के विजन की झलक! CM की नई EV बनी चर्चा का केंद्र, MP-02-VB-2047 नंबर से गूंजा विकसित भारत का संदेश

सूर्या की चाकूओं से गोदकर की गई थी हत्या 

28 मई को हुई इस घटना के बाद खोड़ा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी असद पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts