Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवकों की अलग-अलग तालाबों में डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे की तलाश के बाद रात को दोनों के शव मिले।
ग्वालियर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवकों की अलग-अलग तालाबों में डूबने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 1 बजे दोनों के शव बरामद किए गए।

अलग-अलग तालाबों में डूबे दोनों युवक

मृतकों की पहचान गिरवाई क्षेत्र के वित्थरियों का पुरा निवासी पंकज जाटव (25), पिता संतोष जाटव, और गोल पहाड़िया के संजय नगर निवासी राहुल जाटव (28) के रूप में हुई है। दोनों अपने-अपने मोहल्ले के लोगों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए तिघरा क्षेत्र पहुंचे थे।

पांच घंटे की तलाश के बाद मिले शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों युवक अलग-अलग तालाबों में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद रात लगभग 1 बजे दोनों युवकों के शव बरामद हुए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts