Ghaziabad News:सूर्या चौहान हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, 25 हजार के इनामी सारिक मेवाती को पुलिस ने किया अरेस्ट
सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को इंदिरापुरम अंडरपास के पास से पकड़ा गया, जहां वह घटना के बाद से छिपकर रह रहा था। पूछताछ में उसने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही
Rohit Sharma
3 Jun 2026



























