सरगुजा:नाबालिग लड़कियों से 7 युवकों ने किया गैंगरेप: खेत में किया दुष्कर्म; पुलिस कर रही जांच

सरगुजा। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने ना तो तत्काल आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और ना ही मेडिकल कराया। दबाब बढ़ने पर एक मामले में चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रास्ते में बाइक सवारों ने नाबालिगों को रोका
सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल की रात एक घर में शादी थी। चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम करीब सात बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे वे शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। इस दौरान गांव के स्कूल के पास लगभग 6 बाइक पर सवार 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: कोलकाता: EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC का धरना, चुनाव आयोग ने दी सफाई
दरिंदों ने खेत में किया दुष्कर्म
युवकों को देखकर एक नाबालिग मौके से भाग निकली। बाकी तीन को युवकों ने पकड़ लिया। एक नाबालिग को युवकों ने बाइक पर बैठाया और दूर ले गए। जहां खेत में चार युवकों ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों द्वारा पकड़ी गई दूसरी नाबालिग के साथ स्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की।
आरोपी खेतों के रास्ते हुए फरार
दोनों पीड़िता की आयु 15 वर्ष से कम की बताई जा रही है। आरोप है कि 13 वर्ष की एक अन्य नाबालिग को युवक बाइक पर बैठाकर दूर ले जा रहे थे। वह बाइक पर पीछे बैठने की जिद पर अड़ गई तो युवकों ने उसे पीछे बैठाया। रास्ते में वह बाइक से कूदकर भाग निकली। युवकों ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रही।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर: महानआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने बढ़ाया उत्साह, DA One सेंटर का उद्घाटन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रेप की शिकार हुई दोनों नाबालिग उसी दिन देर रात घर लौटीं। डर की वजह से उन्होंने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। 25 अप्रैल की शाम को एक पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। थाने में पीड़ित को दूसरे दिन आने को बोला। इसके बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।












