PlayBreaking News

ग्वालियर:महानआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने बढ़ाया उत्साह, DA One सेंटर का उद्घाटन

ग्वालियर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय टीम के प्लेयर और डीए वन ग्रुप के फाउंडर शिखर धवन ने दिल खोलकर कहा, यार, क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है। नाम, शोहरत, वो थाप मारने वाला स्टाइल और मैच के बाद वाली मुस्कान। अब लगता है उधार चुकाने का टाइम आ गया है। उन्होंने अपने अनुभव और सफर को साझा करते हुए नई पीढ़ी को तैयार करने की बात कही।
Follow on Google News
महानआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने बढ़ाया उत्साह, DA One सेंटर का उद्घाटन

ग्वालियर। शिखर धवन ने अपने क्रिकेट सफर को रोलर कोस्टर राइड बताया। उन्होंने कहा कि टॉप लेवल तक पहुंचने के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, मजबूत दिमाग जरूरी है। युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और सही दिशा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने ग्वालियर से इंटरनेशनल लेवल का टैलेंट निकालने का संकल्प भी लिया। 

क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया-शिखर धवन 

निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह सफर उन्हें बहुत कुछ सिखा गया। उनके शब्दों में आत्मविश्वास और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आया।

ये भी पढ़ें: ICSE-ISC Result 2026: 99% से ऊपर स्कोर, भोपाल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

'रोलर कोस्टर रहा सफर'

शिखर मानते हैं कि सिर्फ बैट घुमाने से चैंपियन नहीं बनते। मैं खुद इस पूरी रोलर कोस्टर राइड से गुजरा हूं। शून्य पर आउट होने का दर्द भी झेला और सेंचुरी मारकर मूंछों पर ताव भी दिया। तो मुझे अच्छे से पता है कि टॉप लेवल पर धवन बनने के लिए क्या चाहिए। उन्होंने बताया कि अनुभव ही असली गुरु होता है।

सिर्फ टैलेंट नहीं, सही सोच जरूरी

सिर्फ टैलेंट नहीं, तगड़ा दिमाग, सही कोच और थोड़ा सा 'गब्बर' वाला एटीट्यूड भी। इसीलिए हमारा फंडा सीधा है, बच्चों को सिर्फ नेट प्रैक्टिस नहीं कराएंगे, लाइफ की प्रैक्टिस कराएंगे। हम ऐसा सिस्टम बना रहे हैं जहां यंग प्लेयर्स को सही रास्ता मिले, डाइट का चार्ट मिले। और सबसे जरूरी दिमाग को 'पैनिक मोड' से 'परफॉर्म मोड' में डालने की ट्रेनिंग मिले। यह सोच युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: सराफा कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, IPL सट्टे में हुआ था भारी नुकसान

'यहां तराशे जाएंगे कच्चे हीरे'

शिखर हंसते हुए बोले, ये कोई जिम नहीं है जहां सिर्फ डंबल उठाते हैं। ये वो जगह है जहां हम कच्चे हीरों को तराशेंगे। यहां बच्चे सीखेंगे कि 140 की स्पीड से आती बॉल को कैसे सी यू नेक्स्ट टाइम बोलकर बाउंड्री के बाहर भेजा जाता है। वहीं गब्बर ने अपना सिग्नेचर पंच दिया और कहा कि मैंने क्रिकेट से जो कमाया, अब वक्त है उसे वापस इन्वेस्ट करने का। उन्होंने भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की बात दोहराई।

ग्वालियर से निकलेगा इंटरनेशनल टैलेंट

अगला विराट, अगला बुमराह, या अगली स्मृति मंधाना हमारे सेंटर से निकले बस यही सपना है। क्रिकेट ने मुझे गब्बर बनाया, अब मैं नए गब्बर बनाऊंगा। इस दौरान शिखर धवन ने सेंटर के कई युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना करते हुए बल्लेबाजी की। और बाद में उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। इस दौरान शिखर धवन ने कहा कि ग्वालियर ने जो मुझे प्यार और सम्मान दिया है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts