PlayBreaking News

कोलकाता:EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC का धरना, चुनाव आयोग ने दी सफाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता गुरुवार शाम से कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
Follow on Google News
EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC का धरना, चुनाव आयोग ने दी सफाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता गुरुवार शाम से कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि CCTV फुटेज में अंदर गतिविधियां दिख रही हैं लेकिन उनके प्रतिनिधियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

Twitter Post

कुणाल घोष और शशि पांजा ने उठाए सवाल

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि चुनाव आयोग के CCTV और लाइवस्ट्रीम में कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं लेकिन TMC के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। वहीं शशि पांजा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका को खत्म करने के लिए सभी दलों को जानकारी देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: ICSE-ISC Result 2026: 99% से ऊपर स्कोर, भोपाल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

चुनाव आयोग की सफाई: EVM पूरी तरह सुरक्षित

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट के लिए अलग स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है जहां केवल बैलेट की छंटनी की जा रही थी। आयोग के अनुसार जिन स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी गई हैं वे पूरी तरह सुरक्षित और सील हैं। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी पहले ही सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई थी और नेताओं को स्थिति भी दिखाई गई है।

ममता बनर्जी का दावा: 226+ सीटों के साथ वापसी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि TMC एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। ममता ने एग्जिट पोल्स को बीजेपी के इशारे पर बताया और आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई।

कांग्रेस का रुख: नतीजों के बाद फैसला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस ने इस बार बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले चुनाव लड़ा है।

ये भी पढ़ें: श्रमिक दिवस को लेकर नोएडा में हाई सिक्योरिटी: चप्पे-चप्पे पर ड्रोन निगरानी और हजारों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, धारा 163 लागू

77 EVM में छेड़छाड़ की शिकायत, दोबारा मतदान के संकेत

बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुनार अग्रवाल के अनुसार 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान 77 EVM से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts