PlayBreaking News

Maharashtra :सुनेत्रा पवार की बारामती में रिकॉर्ड 2.18 लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत, बोलीं सभी वर्गों के विकास के लिए काम करूंगी

विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत को सिर्फ सहानुभूति लहर से जोड़कर देखना पर्याप्त नहीं होगा। सुनेत्रा पवार ने चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क किया, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया
Follow on Google News
सुनेत्रा पवार की बारामती में रिकॉर्ड 2.18 लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत, बोलीं सभी वर्गों के विकास के लिए काम करूंगी
Image Courtesy : PTI

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की प्रत्याशी सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने करीब 2.19 लाख वोट हासिल कर चुनाव अपने नाम किया, जबकि दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार को एक हजार वोट भी नहीं मिल सके। यह जीत बारामती के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

किसी भी पार्टी ने नहीं उतारा प्रत्याशी

यह उपचुनाव महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार के निधन के बाद कराया गया था, जिससे क्षेत्र में सहानुभूति की लहर साफ देखने को मिली। खास बात यह रही कि किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा। उनके मुकाबले केवल करीब दो दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन वे मिलकर भी 5 हजार वोट का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इस तरह यह चुनाव लगभग एकतरफा हो गया।

यह भी पढ़ें: TVK ऑफिस के बाहर कड़ी सुरक्षा : पार्टी प्रत्याशी सेतुपति 1 वोट से जीते, शाम 4 बजे ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी

1967 से पवार परिवार का है गढ़

बारामती विधानसभा सीट को लंबे समय से शरद पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। 1967 से इस सीट पर पवार परिवार का ही दबदबा रहा है। पहले शरद पवार, फिर अजित पवार और अब सुनेत्रा पवार ने यहां जीत हासिल कर इस परंपरा को कायम रखा है। इससे पहले 2024 के चुनाव में अजित पवार ने करीब एक लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार का अंतर उससे भी कहीं ज्यादा रहा।

यह भी पढ़ें: ‘मैं हिंदुओं के लिए काम करूंगा…’ नंदीग्राम से भवानीपुर तक सुवेंदु की लहर, बंगाल में डबल जीत के बाद बोले- अब TMC खत्म

संगठन शक्ति और जनसंपर्क का असर

विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत को सिर्फ सहानुभूति लहर से जोड़कर देखना पर्याप्त नहीं होगा। सुनेत्रा पवार ने चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क किया, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और विकास का स्पष्ट एजेंडा पेश किया। यही वजह रही कि उन्हें भारी समर्थन मिला और उन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की।

Breaking News

जीत के बाद दादा को किया याद

इस ऐतिहासिक जीत के बाद बारामती और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे जनता का आशीर्वाद और अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। वहीं, सुनेत्रा पवार ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत बारामती की जनता की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी और अजित पवार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts