Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर में दो बाइकों की भिड़ंत, 6 साल के बच्चे समेत चार घायल; तीन जबलपुर रेफर

सिवनी के घंसौर में धूमामाल गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में तीन घायलों को जबलपुर रेफर किया गया।
घंसौर में दो बाइकों की भिड़ंत

घंसौर। किंदरई थाना क्षेत्र के धूमामाल गांव के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची 112 पुलिस वाहन की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया।

तीन घायलों की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

हादसे में सीताराम मसराम (40), निलेश मसराम (24) और हेतन मसराम (6), तीनों निवासी धूमामाल जबकि फूलवती कुलस्ते (55), निवासी डूंगरिया घायल हुई हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जबकि एक घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में जारी है।

घंसौर के बरेला गांव में निस्तारी तालाब के पास गंदगी का अंबार, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद किंदरई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts